दिल्ली-एनसीआर में पहुंचा मॉनसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून के आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इससे ठीक पहले गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बता दें कि इस साल मॉनसून दिल्ली में करीब सात दिन की देरी से आया है, जबकि सामान्य तौर पर यह 27 जून तक पहुंच जाता है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दिल्ली-एनसीआर में पहुंचा मॉनसून | ShortKT