दिल्ली इमारत हादसा: मलबे में दबे बच्चों की मदद के लिए पुकार, चश्मदीद ने बयां किया मंजर
रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'हम दुकान में बैठे थे, तभी अचानक ऐसी आवाज आई जैसे कोई भूकंप आ गया हो।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने 4 बच्चों को बाहर निकाला है जो जीवित थे, लेकिन अभी भी मलबे के नीचे से बच्चों के 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं।' चश्मदीद के अनुसार, मलबे में करीब 25 से 30 बच्चे फंसे हो सकते हैं।