दादी के साथ पोते का प्रैंक वीडियो वायरल, प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा पर लोग हुए भावुक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें एक पोता अपनी दादी के साथ मजाक करता नजर आ रहा है। युवक ने सीजेपी प्रोटेस्ट के समय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सेल्फी वीडियो चलाकर दादी को फोन थमाया और बोला, 'दादी, मोदी जी का फोन आया है।' इस पर दादी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया, 'बहुत बारिश हो रही है... कभी घर आओ और एक बार मिल लो... मुझे भी प्रधानमंत्री बना दो।' दादी की यह सादगी भरी प्रतिक्रिया लोगों का दिल जीत रही है।