दांत के दर्द का इलाज कराने गया था बुजुर्ग, क्लिनिक ने 12 दांत निकाले और पैसे भी ऐंठ लिए

चीन में 63 साल के एक व्यक्ति को दांत में तकलीफ थी, लेकिन क्लिनिक के डॉक्टर ने उसके 12 दांत एक साथ निकाल दिए और उसके बैंक अकाउंट से 18,800 युआन (लगभग ₹2.6 लाख) भी काट लिए। खबरों के मुताबिक, वह व्यक्ति क्लिनिक के लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर वहां पहुंचा था, जिनमें 'सुबह दांत लगवाएं और दोपहर में मीट खाएं' और 'पूरे दांतों के साथ 100 साल से ज्यादा जिएं' जैसे दावे किए गए थे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दांत के दर्द का इलाज कराने गया था बुजुर्ग, क्लिनिक ने 12 दांत निकाले और पैसे भी ऐंठ लिए | ShortKT