दलीप ट्रॉफी: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, शतक से चूके
सोमवार को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान ईस्ट ज़ोन के 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी 81 गेंदों में 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी के साथ ही वैभव टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए हैं और उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।