दलीप ट्रॉफी फाइनल: तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी पर की टिप्पणी
चेन्नई में चल रहे दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले के दौरान साउथ ज़ोन के कप्तान तिलक वर्मा, ईस्ट ज़ोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को स्लेज करते हुए नज़र आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तिलक को सूर्यवंशी से 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन?' कहते हुए सुना जा सकता है। मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी 37 गेंदों में 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।