दमोह: दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से की हत्या, भांजी को भी किया जख्मी
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पीपरोदा गांव में एक दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर रमेश रैकवार की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावर ने इस दौरान अपनी भांजी गंगा रैकवार पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद हुई। आरोपी की पत्नी पिछले तीन महीनों से अपने मायके में ही रह रही थी।