दतिया में धारा 163 लागू: नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर समर्थकों का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने भारी हंगामा किया। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दतिया में धारा 163 लागू कर दी है। इस आदेश के बाद अब बिना इजाजत के किसी भी तरह की सभा, जुलूस, प्रदर्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम करने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही, एक स्थान पर 5 या उससे ज्यादा लोगों के जुटने पर भी रोक लगा दी गई है।