दक्षिण 24 परगना: 12 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर (दक्षिण 24 परगना) में 12 साल की एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक तालाब में मिला है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।