दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार में भारी गिरावट, कोस्पी 11% लुढ़का; सैमसंग और एसके हायनिक्स को तगड़ा झटका
मंगलवार को दक्षिण कोरिया का मुख्य सूचकांक कोस्पी लगभग 11 फीसदी गिर गया। इस भारी गिरावट के पीछे चिप निर्माता कंपनियों एसके हायनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा हाथ रहा, जिनके शेयरों में क्रमशः 14 फीसदी से अधिक और 13.39 फीसदी की कमी आई। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोस्पी इंडेक्स 28 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है, जबकि इस दौरान एसके हायनिक्स के शेयरों में 41 फीसदी और सैमसंग के शेयरों में करीब 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।