दंगाइयों को सीएम योगी की दो टूक, बोले- अब यूपी में नहीं चलेगी मनमानी

अंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और माफियाओं से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। सीएम योगी ने पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। उन्होंने आगे कहा, 'अब अगर कोई धमकी देता है, तो मैं कहता हूं कि आओ बच्चू... थोड़ा दंगा करवा लो, वरना मैं तुम्हें सिखा दूंगा कि दंगा कैसे किया जाता है।'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दंगाइयों को सीएम योगी की दो टूक, बोले- अब यूपी में नहीं चलेगी मनमानी | ShortKT