थाईलैंड में भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश जारी, अब 30 दिन तक ही रुक सकेंगे पर्यटक

थाईलैंड सरकार ने भारतीय नागरिकों को वीज़ा-फ्री एंट्री देने की सुविधा को बरकरार रखा है, हालांकि अब वहां बिना वीज़ा के रहने की समय सीमा को 60 दिन से कम करके 30 दिन कर दिया गया है। थाई कैबिनेट ने भारतीय यात्रियों के घूमने के तरीके को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर भारतीय पर्यटक 30 दिन से कम की अवधि के लिए ही थाईलैंड की यात्रा करते हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
थाईलैंड में भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश जारी, अब 30 दिन तक ही रुक सकेंगे पर्यटक | ShortKT