थकान दूर करने के लिए आंखों पर मसाज गन का इस्तेमाल पड़ा भारी, रेटिना फटा
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक केस रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड के एक युवक की आंखों की रोशनी लगभग खत्म हो गई थी, क्योंकि उसने आंखों की थकान मिटाने के लिए मसाज गन का सहारा लिया था। युवक पिछले तीन महीनों से हर हफ्ते इसका इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद उसे एक आंख में काले धब्बे नजर आने लगे, जिसके बाद मेडिकल जांच में पता चला कि उसकी आंख का रेटिना कई जगहों से फट चुका है।