त्योहारी सीजन में क्विक कॉमर्स कंपनियों में बंपर भर्ती, 1 से 3 लाख नौकरियां मिलने की उम्मीद

आने वाले फेस्टिव सीजन के चलते क्विक कॉमर्स कंपनियां अपने अस्थाई कर्मचारियों की संख्या में 35% से 40% तक का इजाफा करने की तैयारी में हैं। टीमलीज़ और रैंडस्टैड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में लगभग 1 से 3 लाख नए रोजगार के अवसर बनेंगे। 10-15 मिनट में डिलीवरी देने वाले मॉडल की वजह से अब ऐसे कर्मचारियों की सबसे ज्यादा जरूरत है जो डिजिटल टूल्स और ऑटोमेशन में कुशल हों। साथ ही, इस दौरान कर्मचारियों की सैलरी में भी 12% से 22% तक की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
त्योहारी सीजन में क्विक कॉमर्स कंपनियों में बंपर भर्ती, 1 से 3 लाख नौकरियां मिलने की उम्मीद | ShortKT