तेल की ऊंची कीमतें और AI निवेश में कमी से कंपनियों के मुनाफे पर संकट, सितंबर तिमाही के नतीजों पर क्या होगा असर?
नुवामा (Nuvama) का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च में आई सुस्ती का असर भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है। फर्म के मुताबिक, तेल की आपूर्ति में बाधाओं का प्रभाव वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही से स्मॉल-कैप, मिड-कैप और चक्रीय (cyclical) कंपनियों के मार्जिन पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसके अलावा, पहली तिमाही में मिला इन्वेंटरी का लाभ दूसरी तिमाही में समाप्त हो जाएगा, जिससे मुनाफे में गिरावट आने की संभावना है।