तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को अमेरिका यात्रा की मंजूरी क्यों नहीं मिली?
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, हालांकि उन्हें यूके की यात्रा के लिए मंजूरी मिल गई थी। मंत्रालय का कहना है कि सीएम का प्रस्तावित अमेरिका दौरा उनके पद और यात्रा की प्रकृति के हिसाब से उचित नहीं था। विदेश मंत्रालय किसी भी नेता की विदेश यात्रा को मंजूरी देने से पहले यात्रा के उद्देश्य और अन्य निर्धारित नियमों की बारीकी से जांच करता है।