तेलंगाना: सरकारी स्कूल में अब रोबोटिक शिक्षक कराएंगे पढ़ाई, तकनीक से लैस होगी शिक्षा
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के जनवाड़ा स्थित जिला परिषद हाईस्कूल में जल्द ही तीन रोबोटिक शिक्षक छात्रों को पढ़ाते नजर आएंगे। राज्य सरकार और इंडस इंटरनैशनल स्कूल हैदराबाद के बीच हुए समझौते के तहत इस नई पहल की शुरुआत की गई है। इससे स्कूल के लगभग 750 विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण विधियों, नेतृत्व के गुर और अन्य शैक्षिक गतिविधियों का फायदा मिलेगा। एक नई जी+2 इमारत और उन्नत सुविधाओं के साथ, यह स्कूल तकनीक पर आधारित शिक्षा का एक बेहतरीन उदाहरण बनेगा।