तेलंगाना विधानसभा: IAS अधिकारी के निजी सचिव की हार्ट अटैक से मौत, बचाने के लिए मंत्री ने दिया CPR
हैदराबाद में स्थित तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी, जहां ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव और आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राजू के जमीन पर गिरते ही वहां मौजूद पशुपालन मंत्री वाकिति श्रीहरि उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) दे रहे हैं।