तेलंगाना: फार्मा कंपनी के रिऐक्टर में विस्फोट, 2 लोगों की मौत और 9 घायल

तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी ज़िले में शुक्रवार की रात एक फार्मा कंपनी के रिऐक्टर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की जान चली गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे, तभी यूनिट में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

by shortkt.com
परसों