तेज प्रताप का आरोप: ऐश्वर्या मां राबड़ी देवी पर उठाती थीं हाथ, पूजा-पाठ में डालती थीं बाधा
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने 'भोजपुरी बवाल' शो के दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के कारणों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे धार्मिक प्रवृत्ति के हैं, लेकिन ऐश्वर्या को उनका पूजा-पाठ करना पसंद नहीं था। तेज प्रताप के मुताबिक, वह उन्हें मंदिर जाने से रोकती थीं और हर बात पर टोकती थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐश्वर्या ने कुछ विधायकों की मौजूदगी में उनकी मां राबड़ी देवी के साथ मारपीट की थी।