तुर्किए: सी-सेक्शन के अधिक मामलों पर 100 से ज्यादा डॉक्टरों पर कार्रवाई, जुर्माना और निलंबन
तुर्किए के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले 100 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन चिकित्सकों को कुछ समय के लिए काम से हटा दिया गया है और उन्हें दोबारा से जरूरी प्रशिक्षण पूरा करने का आदेश दिया गया है। इन डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने सामान्य डिलीवरी को प्राथमिकता देने के बजाय जरूरत से ज्यादा सी-सेक्शन सर्जरी की हैं।