तुकाराम मुंढे के नाम वाली टी-शर्ट में दिखीं प्रीति ज़िंटा, उन्हें बताया असली नायक
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा को महाराष्ट्र एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंढे के नाम वाली टी-शर्ट पहने देखा गया। अपनी फिल्म 'वाइब' के प्रचार के दौरान प्रीति का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह 'टीम तुकाराम मुंढे' लिखी टी-शर्ट पहने नज़र आ रही हैं। फोटोग्राफर्स के सामने पोज़ देते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि असली नायकों का सम्मान किया जाए।