तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सोमवार को सेना की लड़ाकू क्षमता को मजबूत करने के लिए लगभग ₹1.10 लाख करोड़ के सैन्य साजो-सामान की खरीद के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। इसके तहत थल सेना के लिए सीबीआरएन (CBRN)-रिकॉनिसन्स और हाई मोबिलिटी व्हीकल्स खरीदे जाएंगे। वहीं, नौसेना के एयर स्टेशनों पर पुराने एयर रूट सर्विलांस रडार को हटाकर उनकी जगह नए अरुध्रा रडार लगाने की मंजूरी दी गई है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी | ShortKT