तिब्बत में चीन ने बंद किया रेस्क्यू ऑपरेशन, झील के उफनने से बाढ़ का खतरा
चीन ने तिब्बत में बाढ़ के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों को रोक दिया है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि भारी भूस्खलन के कारण बनी झील का पानी पहले ही बाहर निकलने लगा है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस झील में पहले से 2 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मौजूद था और आशंका है कि अगले 3 दिनों के भीतर इसमें 3 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी और भर सकता है।