तालगांव में जंगली हाथियों का आतंक, महिला की कुचलकर मौत; पति सुरक्षित
छत्तीसगढ़ के कापू वन क्षेत्र स्थित तालगांव में तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और कई घरों को तोड़ दिया। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल रही एक महिला को हाथी ने चपेट में ले लिया, जबकि उसका पति किसी तरह भागने में सफल रहा। हमले में बुरी तरह जख्मी हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।