ताजमहल में अर्जेंटीना की महिला की साड़ी हुई ढीली, महिला सिपाही ने की मदद
आगरा के ताजमहल का दीदार करने पहुंची अर्जेंटीना की एक पर्यटक साड़ी पहनकर घूमने आई थी, लेकिन अचानक साड़ी ढीली होने से वह परेशान हो गई। वहां ड्यूटी पर मौजूद यूपी पुलिस की कॉन्स्टेबल गुड्डी देवी ने तुरंत आगे बढ़कर उनकी साड़ी ठीक करने में सहायता की। इस मदद से पर्यटक काफी भावुक हो गई और उन्होंने 'थैंक यू यूपी पुलिस' कहकर आभार जताया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीरें भी लीं और भारत की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की।