तलाक के चार साल बाद सीमा सजदेह से मिले सोहेल खान, अपनी गलतियों के लिए मांगी माफी
रियलिटी शो 'अलायंस' में अभिनेता सोहेल खान की मुलाकात अपनी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह से हुई। इस दौरान सोहेल ने अपने तलाक की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। सोहेल ने कहा, "मैंने इस शानदार महिला के साथ 25 साल गुजारे हैं... मैं यह स्वीकार करता हूं कि हमारे रिश्ते में जो भी कमियां रहीं, उनकी पूरी जवाबदेही मेरी है।" गौरतलब है कि सोहेल और सीमा ने साल 2022 में कानूनी रूप से अलग होने का फैसला किया था।