तरुण तेजपाल रेप केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना दोषी, जूनियर सहकर्मी के यौन शोषण का था मामला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तहलका मैगजीन के फाउंडर तरुण तेजपाल को अपनी एक जूनियर सहयोगी के साथ रेप के मामले में दोषी ठहराया है। उन पर गोवा स्थित एक रिसॉर्ट की लिफ्ट में महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। इससे पहले साल 2021 में गोवा की एक निचली अदालत ने सबूतों की कमी का आधार बताते हुए तेजपाल को इस मामले से बरी कर दिया था।