तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रेप केस में सरेंडर करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने 'तहलका' के संस्थापक तरुण तेजपाल की उस याचिका को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरेंडर से राहत मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें अगले 2 हफ्तों के भीतर सरेंडर करने और इसका प्रमाण पत्र पेश करने का निर्देश दिया है। बता दें कि तेजपाल पर साल 2013 में अपनी ही एक जूनियर सहयोगी के साथ रेप करने का आरोप है।