तमिलनाडु के 17 वर्षीय छात्र प्रणव को ₹3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप
इरोड, तमिलनाडु के रहने वाले 17 वर्षीय प्रणव इलंगो को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए ₹3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप दी गई है। खबरों के मुताबिक, प्रणव वहां एप्लाइड मैथ्स और पब्लिक हेल्थ विषय की पढ़ाई करेंगे। यह स्कॉलरशिप उनके चार साल के शैक्षणिक खर्च के साथ-साथ रहने और खाने का पूरा खर्च भी कवर करेगी। बता दें कि 1764 में स्थापित ब्राउन यूनिवर्सिटी एक जानी-मानी नॉन-प्रॉफिट रिसर्च यूनिवर्सिटी है।