तमिलनाडु के सीएम विजय और संगीता की प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और संगीता के बीच प्यार की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। उस समय संगीता लंदन में रहती थीं और विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कागा' देखने के बाद उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक बन गई थीं। फिल्म की कामयाबी पर उन्हें बधाई देने के लिए वह चेन्नई आईं, जहां उनकी मुलाकात विजय से हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।