ड्राइवर की पत्नी बनीं सिविल जज, मां बनने के 2 दिन बाद दी थी परीक्षा, उम्र थी 23 साल
वी श्रीपति ने तमिलनाडु में बच्चे को जन्म देने के सिर्फ दो दिन बाद सिविल जज की परीक्षा दी थी। उन्होंने इस परीक्षा के लिए लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय किया और इसमें सफल रहीं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह राज्य के मलयाली आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला सिविल जज बनीं। उनकी शादी कम उम्र में ऐम्बुलेंस चालक एस. वेंकटेशन से हुई थी।