डोंबिवली: महिला डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट के आरोप में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित केडीएमसी शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी से पहले म्हात्रे ने सफाई देते हुए घटना के लिए कैमरे के एंगल को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि मैंने महिला डॉक्टर पर हाथ नहीं उठाया है।"