डॉक्टर से मारपीट मामले में रमेश म्हात्रे पर होगी कार्रवाई: सांसद श्रीकांत शिंदे
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले उनकी ही पार्टी के पार्षद रमेश म्हात्रे के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हमले में शामिल किसी भी शख्स का पार्टी बचाव नहीं करेगी। श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'एक डॉक्टर होने के नाते मैं समझता हूं कि मरीजों का इलाज करना ही मानवता की असली सेवा है।'