डॉक्टर ने रिसर्च के हवाले से बताया, 80 मिनट की कम नींद सेहत के लिए क्यों है हानिकारक
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए नींद की कमी से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी है। इस रिसर्च के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लगातार 6 हफ्तों तक हर रात अपनी नींद में 80 मिनट की कटौती करता है, तो उसका वजन बढ़ने लगता है और उसकी शारीरिक सक्रियता में भी गिरावट आती है। वजन को सही बनाए रखने के लिए केवल डाइट और एक्सरसाइज ही काफी नहीं है, बल्कि भरपूर नींद लेना भी उतना ही अनिवार्य है।