डॉक्टर ने फाइबर से भरपूर और कम फाइबर वाले फलों की लिस्ट साझा की
एम्स-हार्वर्ड से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने उन फलों की जानकारी दी है जिनमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक और सबसे कम होती है। उनके अनुसार, एवोकाडो, अमरूद, रसभरी, ब्लैकबेरी, नाशपाती, अनार, कीवी, अंजीर और सेब ऐसे फल हैं जिनमें फाइबर काफी ज्यादा पाया जाता है। वहीं, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, हनीड्यू मेलन, अनानास, आडू, बेर, खुबानी और लीची को उन्होंने कम फाइबर वाले फलों की श्रेणी में रखा है।