डॉक्टर की सलाह: दोपहर 3 बजे के बाद कॉफी पीना क्यों है नुकसानदायक
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "कॉफी भले ही आपकी नींद भगा दे, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन लंबे समय तक शरीर में सक्रिय रहता है। यदि आप देर से कैफीन लेते हैं, तो भले ही आपको नींद जल्दी आ जाए, लेकिन यह आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकता है।"