डेलॉइट के पूर्व मैनेजर ने 423 लैपटॉप उड़ाए, शेयर बाजार में डूबी सारी कमाई
डेलॉइट के एक पूर्व आईटी मैनेजर को कंपनी के लैपटॉप चोरी करने के मामले में हिरासत में ले लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने हांगकांग स्थित ऑफिस से करीब 17 महीनों के भीतर 423 लैपटॉप पार कर दिए। खबरों के अनुसार, उसने शेयर बाजार में निवेश करने के लिए लैपटॉप चोरी किए थे, लेकिन बाद में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा और सारी रकम डूब गई।