डेनमार्क की पर्यटक ने पहली बार भारतीय स्लीपर ट्रेन में किया सफर, साझा किया यादगार अनुभव
डेनमार्क की निवासी एमा होल्म ने हाल ही में भारतीय स्लीपर क्लास ट्रेन में अपने पहले सफर का अनुभव साझा किया है। एमा का कहना है कि यह यात्रा उनके लिए हमेशा यादगार बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि टिकट बुक करने के बाद भी उन्हें कंफर्म सीट नहीं मिल सकी। इस कारण उन्हें और उनके दो साथियों को एक छोटी सी सीट पर साथ बैठकर सफर पूरा करना पड़ा। एमा ने कहा कि ट्रेन में मौजूद भीड़ और शोर-शराबे के बीच भी सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहता है।