‘डेड मनी’ क्या है? निवेश के बाद भी क्यों नहीं मिलता मुनाफा
‘डेड मनी’ उन निवेशों को कहते हैं जिनमें पूंजी लगाने के बाद भी काफी समय तक कोई खास लाभ नहीं मिल पाता। जानकारों का मानना है कि यदि कोई फंड लगातार 4 से 8 तिमाहियों तक अपनी श्रेणी के अन्य फंडों के मुकाबले खराब प्रदर्शन करता है, तो उसे डेड मनी माना जा सकता है। इस तरह के निवेश में पैसा अटका रहने से निवेशक बेहतर अवसरों का लाभ उठाने से भी चूक जाते हैं।