डेटिंग ऐप CEO का खुलासा: टैटू के कारण रिश्ते ठुकरा रहे हैं दूल्हे, सोशल मीडिया पर चर्चा
'Knot Dating' के सीईओ और को-फाउंडर जसवीर सिंह ने बताया कि आजकल दूल्हे टैटू की वजह से भी शादी के प्रस्ताव ठुकरा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कद, सैलरी, रंग, पढ़ाई और प्रोफेशन जैसी बातें तो आम हैं, लेकिन मैंने एक नई बात सुनी। एक व्यक्ति ने साफ कहा कि वह टैटू वाली लड़की से शादी नहीं करेगा। आप किसी से यह कैसे पूछ सकते हैं कि उसके शरीर पर टैटू है या नहीं?" इस पर एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "क्या यह सुपरमार्केट से शॉपिंग कर रहा है?"