डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने तेजस्विन शंकर
तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) की डेकाथलॉन स्पर्धा में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 27 वर्षीय शंकर ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए CWG 2026 के दौरान 10 चुनौतीपूर्ण इवेंट्स में कुल 7,976 अंक जुटाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में ग्रेनेडा के लिंडन विक्टर ने 8,096 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।