डीसीपी सुमित झा के इस्तीफे का वीडियो निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार के दबाव में आकर डीसीपी सुमित झा ने इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह से गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो फर्जी है और इसे एक सोची-समझी साजिश के तहत फैलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के भ्रामक वीडियो को आगे साझा न करें।