डीपफेक वीडियो और तस्वीरों को हटाने के लिए प्रीति ज़िंटा पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इंटरनेट से अपनी एआई-जनरेटेड डीपफेक तस्वीरें और छेड़छाड़ की गई सामग्री को हटाने का आग्रह किया है। उन्होंने अदालत से यह भी मांग की है कि उनके नाम या पहचान का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की अनधिकृत सामग्री पोस्ट करने पर रोक लगाई जाए। इस मामले में अब अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।