डीपफेक पर सरकार सख्त: अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक AI कंटेंट
सरकार ने AI से बने डीपफेक वीडियो और कंटेंट पर लगाम कसने के लिए नियमों को और सख्त बना दिया है। IT नियमों में बदलाव करते हुए सरकार ने तय किया है कि किसी भी वैध सरकारी या अदालती आदेश के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को गैर-कानूनी कंटेंट को हटाने के लिए अब 36 घंटे की जगह सिर्फ 3 घंटे का समय मिलेगा। इसके साथ ही, AI के जरिए तैयार किए गए कंटेंट की लेबलिंग करना भी अब अनिवार्य कर दिया गया है।