डीपफेक और एल्गोरिदम सुधार के लिए सरकार ने मेटा से मांगा एक्शन प्लान
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल रहे डीपफेक और अवैध कंटेंट को रोकने के लिए अपने एल्गोरिदम में जरूरी बदलाव करे और इसका पूरा रोडमैप पेश करे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार चाहती है कि मेटा आपत्तिजनक पोस्ट्स, डीपफेक और दुष्प्रचार को हटाने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करे।