डीके शिवकुमार और गौतम अदाणी की मुलाकात पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और व्यवसायी गौतम अदाणी की हालिया मुलाकात ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस की कार्यशैली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस बैठक को केवल एक व्यावसायिक चर्चा करार दिया है। मंत्री प्रियांक खरगे ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की टेंडरिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दखल नहीं दिया गया है।