डिलीवरी बॉय ने मां-दादी को तोहफे में दिया नया टीवी, बचत कर पूरी की ख्वाहिश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय अपनी मां और दादी को नया टीवी भेंट करता दिख रहा है। उसने बताया कि उसने धीरे-धीरे पैसे बचाकर यह टीवी खरीदा है। उसने कहा कि उसकी मां और दादी इसे पाकर बेहद खुश हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'अपनों की खुशी में ही असली खुशी है।'