डिफेंस सेक्टर में अदाणी का विस्तार, फ्लाइट सिमुलेशन कंपनी का किया पूर्ण अधिग्रहण

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ की सब्सिडियरी कंपनी, अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नोलॉज़ीज़ लिमिटेड (ADSTL) ने फ्लाइट सिमुलेशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (FSSPL) को पूरी तरह से खरीद लिया है। इस डील के बाद FSSPL में ADSTL की हिस्सेदारी 55.40% से बढ़कर अब 100% हो गई है। इस अधिग्रहण का सीधा प्रभाव FSSPL की सहयोगी कंपनी फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर (FSTC) पर भी देखने को मिलेगा।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
डिफेंस सेक्टर में अदाणी का विस्तार, फ्लाइट सिमुलेशन कंपनी का किया पूर्ण अधिग्रहण | ShortKT