डिजिटल रुपया क्या है और UPI से किस तरह अलग है? जानें इसमें जोखिम कितना है
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी डिजिटल रुपया (e₹) असल में फिजिकल करेंसी का ही डिजिटल वर्जन है, जिसे कानूनी रूप से नकदी के बराबर दर्जा प्राप्त है। UPI के मुकाबले यह अलग इस तरह है कि इसमें लेनदेन बैंक अकाउंट के जरिए नहीं, बल्कि सीधे एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे वॉलेट में होता है और इसकी पूरी जिम्मेदारी RBI की होती है। दूसरी तरफ, UPI एक ऐसा जरिया है जो बैंक खातों के बीच पैसे ट्रांसफर करता है और पूरी तरह से बैंक सर्वर पर टिका होता है।